नैनीताल जिले में कोरोना के 200 मरीज मिले, पिथौरागढ़ में एक मरीज की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार को आमतौर पर कोरोना जांचें कम हो जातीं हैं। इस वजह से कोरोना संक्रमण के मरीज कम सामने आते हैं। इस रविवार को भी जिले में कोरोना के 200 मरीज मिले। जो अन्य दिनों की अपेक्षा कम हैं। हालांकि जांचें कम होने से घटी मरीजों की संख्या से कोरोना की तीसरी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार को आमतौर पर कोरोना जांचें कम हो जातीं हैं। इस वजह से कोरोना संक्रमण के मरीज कम सामने आते हैं। इस रविवार को भी जिले में कोरोना के 200 मरीज मिले। जो अन्य दिनों की अपेक्षा कम हैं। हालांकि जांचें कम होने से घटी मरीजों की संख्या से कोरोना की तीसरी लहर में कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है।

रविवार को लैबों में 668 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें से 200 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। साथ ही 646 लोगों की कोरोना जांच के सैंपल लिए गए। यहां 253 लोगों की जांच के नतीजे आना बाकी हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 3952 हो गई है। जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या अभी तक 952 है। इसके अलावा देहरादून में 1264, हरिद्वार में 826, रुद्रप्रयाग में 259, ऊधमसिंह नगर में 252, पौड़ी में 220, चमोली में 159, पिथौरागढ़ में 157, बागेश्वर में 101, टिहरी में 99, चंपावत में 87, उत्तरकाशी में 78 और अल्मोड़ा में 25 नए मामले सामने आए हैं।

राज्य में कोरोना से पांच मरीजों की मौत हुई है। देहरादून जिले में चार और पिथौरागढ़ जिले में एक मरीज ने दम तोड़ा है। राज्य में रविवार होने की वजह से जांचें कम हुई हैं, लेकिन पॉजिटिव केसों में संक्रमण दर 15.50 प्रतिशत दर्ज की गई है। जो अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा है। इधर सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने कहा कि कोविड नियमों का सख्ती के साथ पालन करें और सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण होने पर डॉक्टर को दिखाएं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता