बरेली:फुफेरी बहन की शादी में गया युवक लापता
बरेली,अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र के बड़ा मोहनपुर निवासी नेमचंद्र ने बताया कि 22 जनवरी 2022 को उनकी फुफेरी बहन की शादी थी। गांव के ही एक स्कूल में समारोह था। परिवार के सभी लोग शाम करीब 8 बजे घर से समारोह में शामिल होने निकले थे। रात करीब 9:30 बजे तक परिवार के सभी …
बरेली,अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र के बड़ा मोहनपुर निवासी नेमचंद्र ने बताया कि 22 जनवरी 2022 को उनकी फुफेरी बहन की शादी थी। गांव के ही एक स्कूल में समारोह था। परिवार के सभी लोग शाम करीब 8 बजे घर से समारोह में शामिल होने निकले थे।
रात करीब 9:30 बजे तक परिवार के सभी लोग घर वापस आ गए लेकिन उनका छोटा भाई नन्नू पटेल नहीं लौटा। बारात में रुकने की बात सोचकर काफी देर तक इंतजार किया लेकिन नन्नू वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। रात में ही गांव के जंगलों व अन्य जगहों पर परिजनों ने तलाश किया लेकिन कोई कुछ पता हाथ नहीं चला।
तीन दिन बाद नेमचंद्र ने कैंट पुलिस से मामले की शिकायत की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े-
