मुरादाबाद : गबन में फंसे प्रथमा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक, मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक रहे रितिक पाठक गबन के आरोप में फंस गए हैं। उनके खिलाफ बैंक के लेखा विभाग के मुख्य प्रबंधक ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को बैंक प्रबंधन की ओर से पहले ही निलंबित किया जा चुका है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक रहे रितिक पाठक गबन के आरोप में फंस गए हैं। उनके खिलाफ बैंक के लेखा विभाग के मुख्य प्रबंधक ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को बैंक प्रबंधन की ओर से पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

बताया कि मुख्यालय में वरिष्ठ प्रबंधक रितिक पाठक की ऑफसाइट मॉनिटरिंग विभाग द्वारा जांच की गई थी। जिसमें पता चला कि रितिक पाठक ने संड्री एटीएम और संड्री डिपाजिट जनरल में कुछ संदेहास्पद और अनाधिकृत प्रवष्टियां करके विभिन्न बैंकों के अलग-अलग खातों में 53 लाख रुपये भेज दिए।

इसकी जानकारी होने पर बैंक प्रबंधन ने रितिक पाठक को निलंबित कर दिया था। सिविल लाइंस पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार