अमरोहा में सपा ने चारों विधानसभाओं से घोषित किए प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। चुनावी मैदान में सभी दलों की बिसात बिछने लगी है। भाजपा और बसपा पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जबकि कांग्रेस ने दो ही विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। समाजवादी पार्टी ने भी अमरोहा की चारों विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने अमरोहा …

अमरोहा, अमृत विचार। चुनावी मैदान में सभी दलों की बिसात बिछने लगी है। भाजपा और बसपा पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है, जबकि कांग्रेस ने दो ही विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। समाजवादी पार्टी ने भी अमरोहा की चारों विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

पार्टी ने अमरोहा विधानसभा सीट पर फिर महबूब पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। यह उनकी लगातार जीत का परिणाम है। नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक समरपाल सिंह को टिकट दिया है, जबकि मंडी धनौरा में पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर सिंह के बेटे विवेक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं हसनपुर विधान सीट पर नए चेहरे मुखिया गुर्जर को उतारा गया है। हालांकि सपा के लिए वर्ष 2012 का चुनाव दोहराना बड़ी चुनौती होगी। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने सिपाहसलारों के साथ चुनाव जीतने की जुगत में लगे हैं। चुनावी मैदान सजकर तैयार हो गया है।

अधिकांश पार्टियों ने अपने उम्मीवारों के नामों की भी घोषणा कर दी है। बस कांग्रेस से हसनपुर और नौगांवा सादात से उम्मीदवार तय होना शेष हैं। सपा ने नौगावां सादात में जाट समाज के प्रत्याशी को टिकट देकर भाजपा को घेरने की तैयारी की है। हालांकि, यहां पर पहले सपा मुस्लिम चेहरा ही उतारती आई है। लेकिन, इस बार पार्टी ने रणनीति में बदलाव किया है। जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने बताया कि पार्टी पूरी रणनीति के तहत बिसात बिछा रही है। चारों सीटों पर सपा का परचम लहराएगा।

संबंधित समाचार