कोरोना की चपेट में आए गौतम गंभीर, संपर्क में आए लोगों से की टेस्ट कराने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वयरस से संक्रमित हो गए हैं और मामूली लक्षणों से जूझ रहे हैं। क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर ने ट्वीट किया, ‘मामूली लक्षण उभरने के बाद मंगलवार को मुझमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। मैं अपने संपर्क …

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वयरस से संक्रमित हो गए हैं और मामूली लक्षणों से जूझ रहे हैं। क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर ने ट्वीट किया, ‘मामूली लक्षण उभरने के बाद मंगलवार को मुझमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना जांच कराने का आग्रह करता हूं।’ गंभीर ने बीते साल साल नवंबर में अपने परिवार के एक सदस्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद खुद को पृथक कर लिया था।

बता दें कि गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं। वह आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपरजॉयन्ट्स के मेंटर भी हैं। गौतम गंभीर ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने भारत के लिए 54 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मुकाबले खेले। वह 2007 और 2011 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।

ये भी पढ़ें : नए टीकाकरण नियमों से फ्रेंच ओपन खेल सकते हैं जोकोविच

गंभीर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर लड़ते हुए जीत हासिल की थी। वह पूर्व दिल्ली से सांसद हैं। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान भी रह चुके हैं। उनकी कप्तानी में केकेआर 2012 और 2014 में चैंपियन बनी थी।

ये भी पढ़ें : African Football Cup: कैमरून में अफ्रीकी कप फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़, छह लोगों की मौत

 

संबंधित समाचार