हल्द्वानी: गणतंत्र दिवस पर तिरंगे से सजा बाजार… ग्राहकों का इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। देश में हर साल गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। बच्चे हों या बुजुर्ग हर कोई देशभक्ति के रंग में सराबोर रहता है। लेकिन इस बार कोविड गाइडलाइन के चलते सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक है। स्कूल बंद होने से बच्चे भी घरों में कैद है। इस सबके बीच बाजार …

हल्द्वानी, अमृत विचार। देश में हर साल गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। बच्चे हों या बुजुर्ग हर कोई देशभक्ति के रंग में सराबोर रहता है। लेकिन इस बार कोविड गाइडलाइन के चलते सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक है। स्कूल बंद होने से बच्चे भी घरों में कैद है। इस सबके बीच बाजार में तिरंगा, टोपी, हैंड बैंड, झालर, चूड़ियां और बैच भी बिक्री को तैयार हैं।

एसडीएम कोर्ट के बाहर ठेला लगाए सुमित कुमार तिरंगे की बिक्री न होने से मायूस नजर आए।

मंगलवार को ग्राहकों के इंतजार में तिकोनिया चौराहा, नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड समेत बाजार क्षेत्र में ठेला लगाए दुकानदार मायूस नजर आए।

दरअसल स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों के लिए बच्चों को झंडे से लेकर बैज, बैंड स्टीकर आदि की जरूरत पड़ती है। लेकिन इस बार कोविड गाइडलाइन के चलते स्कूलों में 31 जनवरी तक अवकाश है। एसडीएम कोर्ट के बाहर ठेले में देशभक्ति से जुड़ा सामान बेच रहे सुमित कुमार ने बताया कि बारिश के चलते दो दिन से बाजार फीका है। इस बार कई सारे नए आइटम आए हैं, जिनमें हैंडिंग तिरंगा बॉल, हेयर बैंड, ब्रेसलेट, कैप, पेंडेंट के साथ ही तिरंगा कैंडिल व लैंप्स शामिल हैं। लेकिन कम लोग ही खरीदारी को पहुंच रहे हैं।

ये हैं दाम
साटन से बना तिरंगा- 10 से 500 रुपये
हैंड बैंड- 10 रुपये
बैच- 10 रुपये
झालर- 30 रुपये
तिरंगा चूड़ी- 50 रुपये दर्जन
तिरंगा मफलर- 200 रुपये
तिरंगा टोपी- 150 रुपये
तिरंगा कैंडल- 100 रुपये
ब्रेसलेट- 150 रुपये

संबंधित समाचार