अयोध्या: जिले में ठंड और कोरोना के केस हुए कम, खिली धूप तो चहके लोग…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्यावासियों को ठंड और कोरोना से राहत मिलती नजर आ रही है। मंगलवार के दिन सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में धूप निकली और सभी के चेहरे खिल उठे। हालांकि मौसम विभाग बादल छाए रहने की भविष्यवाणियां कर रहा था, लेकिन मामला इसके उलट ही रहा। कोरोना के लिहाज से इधर तीन-चार …

अयोध्या। अयोध्यावासियों को ठंड और कोरोना से राहत मिलती नजर आ रही है। मंगलवार के दिन सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन में धूप निकली और सभी के चेहरे खिल उठे। हालांकि मौसम विभाग बादल छाए रहने की भविष्यवाणियां कर रहा था, लेकिन मामला इसके उलट ही रहा। कोरोना के लिहाज से इधर तीन-चार दिन काफी अच्छे रहे। जहां पहले 100 से ऊपर केस आ रहे थे तो अब संक्रमितों संख्या दहाई के आंकड़े में पहुंचने लगी है।

रामनगरी में तीन डिग्री तक जा चुका है पारा

मकर संक्रांति के दिन से शुरू हुई ठंड ने इस बार लोगों को खूब कंपकंपाया। सीजन का सबसे ठंडा महीना भी जनवरी रहा, जिसमें न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक गया। इसके बाद रही सही कसर तीन दिन लगातार हुई बारिश ने निकाल ली। हालांकि बारिश ने मौसम साफ कर दिया और मंगलवार को न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

आने वाले दिनों दिनों में बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग का मानना है कि अब आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है। वहीं दूसरी राहत यह मिलती दिख रही है कि जिले में दिन प्रतिदिन कोरोना के मरीज घटते जा रहे हैं। रोजाना नए संक्रमित मरीजों के मिलने में कमी आई है। ठंडक की रफ्तार पकड़ने के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी।

10 जनवरी से कोरोना के केस में वृदिध होना शुरू हुई थी। इसके बाद तो मानो केस डबल होना शुरू हो गए, लेकिन इधर तीन दिन से कोरोना के मरीज भी आने कम हो गए और रिकवर करने वालों की संख्या में इजाफा हो गया है। यानी कि जितने पेशेंट आ रहे हैं उसके डेढ़ व दोगुना मरीज प्रतिदिन ठीक हो रहे हैं।

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा मिनिमम अब ऐसा ही रहेगा। आने वाले दिनों में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। जनवरी खत्म होने तक हल्की-फुल्की ठंड पड़ेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा ने बताया कि इधर कोरोना के घटते मरीजों का ट्रेंड आया है। राजधानी लखनऊ में भी मरीज कम हो रहे हैं, लेकिन लोगों को एहतियात बरतना बहुत जरूरी है। क्योंकि लापरवाही ही कोरोना के मरीजों को बढ़ा सकती है। फिलहाल टेस्टिंग में कोई कमी नहीं की गई है। 

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : राजमिस्त्री ने फंदे से लटक कर की आत्महत्या, पत्नी की इस हरकत से था परेशान

संबंधित समाचार