नैनीताल में ओले, मुक्तेश्वर में बर्फबारी… कड़ाके की ठंड जारी
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में मंगलवार को दिनभर मौसम करवट बदलता रहा। शाम के वक्त कई बार मौसम खुलने लगा लेकिन बाद में फिर कोहरा और बादल छाने लगे। नगर में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तो दिन में कुछ देर के लिए हल्की ओलावृष्टि …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में मंगलवार को दिनभर मौसम करवट बदलता रहा। शाम के वक्त कई बार मौसम खुलने लगा लेकिन बाद में फिर कोहरा और बादल छाने लगे। नगर में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया तो दिन में कुछ देर के लिए हल्की ओलावृष्टि भी हुई वहीं शाम को चार बजे के बाद कुछ देर के लिए सूर्य के दीदार हुए लेकिन उसके बाद फिर मौसम बदलता रहा।
जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान 4.4 तथा न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 24 घंटे के भीतर 4 मिलीमीटर बारिश हुई। भवाली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में जहां बारिश और कोहरे चलते कड़ाके की ठंड हो रही है, वहीं पर्वतीय इलाकों ओलावृष्टि और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड जारी है। मंगलवार को भी जिले के मुक्तेश्वर, गागर, वर्मा टॉप, कसियालेखत, धानाचूली आदि इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी का पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं भवाली, भीमताल, मेहरागांव में सुबह से बारिश हुई।
