हल्द्वानी: नवाबी रोड फीडर में धमाका, 7 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी, अमृत विचार। नवाबी रोड फीडर में मंगलवार सुबह हुए धमाके के बाद 20 हजार आबादी पर बिजली संकट बन गया। यहां सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शांतिनगर में बिजली का खंभा टूटने की वजह से भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई। सुभाषनगर बिजली घर से निकले वाले नवाबी रोड फीडर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नवाबी रोड फीडर में मंगलवार सुबह हुए धमाके के बाद 20 हजार आबादी पर बिजली संकट बन गया। यहां सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शांतिनगर में बिजली का खंभा टूटने की वजह से भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई।
सुभाषनगर बिजली घर से निकले वाले नवाबी रोड फीडर में मंगलवार सुबह सात बजे जोरदार धमाका हुआ। नवाबी रोड और सेंटपॉल फीडर का ट्रांसफार्मर एक ही होने की वजह से धमाके चलते बस बार में दिक्कत आ गई। इसके फौरन बाद बिजली सप्लाई ठप हो गई है। बिजली विभाग तुरंत हरकत में आ गया और समस्या के समाधान में जुटा रहा।
इधर बिजली सप्लाई ठप होने की वजह से करीब 20 हजार आबादी क्षेत्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब सात घंटे के बाद स्थिति सामान्य हुई और बिजली आपूर्ति हो पाई।
इधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि नवाबी रोड फीडर सम्बंधित क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए सुबह 11 बजे तक बिजली सप्लाई सुचारू कर दी गई थी। लेकिन बस बार में दिक्कत होने की वजह से सेंटपॉल फीडर में दिक्कत बनी रही। यहां वैकल्पिक व्यवस्था न होने के चलते दोपहर दो बजे आपूर्ति सामान्य हो पाई। बताया फीडर में फॉल्ट का कारण कार्बन आना पाया गया है।
इधर, देवाशीष होटल के पीछे शांति नगर लगे बिजली के एक खंभे को किसी वाहन ने तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना दिन में 12 बजे की है। बिजली का खंभा टूटने के साथ ही यहां भी बिजली संकट बन गया और करीब 10 हजार की आबादी बिजली संकट को झेलना पड़ा। बिजली विभाग को जब इसकी जानकारी दी गई तो मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी लेने के बाद कार्यवाही में जुट गए। हालांकि देर शाम तक पोल को ठीक करने और लाइनों को दुरस्त करने का काम चल रहा था। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई थी।
