हल्द्वानी: युवक पर बंदूक की बट से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थानाक्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक पर बंदूक की बट से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी तहरीर में कुसुमखेड़ा निवासी अजय आर्या ने बताया कि बीती 26 जनवरी वह निगल्टिया फार्म से घर की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थानाक्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक पर बंदूक की बट से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस को दी तहरीर में कुसुमखेड़ा निवासी अजय आर्या ने बताया कि बीती 26 जनवरी वह निगल्टिया फार्म से घर की तरफ आ रहा था। तभी कठघरिया निवासी शैलेन्द्र सिंह चौरसिया, देवेन्द्र सिंह नगरकोटी व दिनेश सिंह वर्ती ने उसकी कार रोक ली और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए और बंदूक की बट से हमला कर दिया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

 

 

 

संबंधित समाचार