AFC Asian Women’s Cup : वियतनाम और म्यांमार का मैच 2-2 से बराबर छूटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवी मुम्बई। वियतनाम ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एएफसी महिला एशिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को यहां म्यांमार को 2-2 से बराबरी पर रोका। वियतनाम इस तरह से ग्रुप सी में जापान और दक्षिण कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहा लेकिन नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत …

नवी मुम्बई। वियतनाम ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए एएफसी महिला एशिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को यहां म्यांमार को 2-2 से बराबरी पर रोका। वियतनाम इस तरह से ग्रुप सी में जापान और दक्षिण कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहा लेकिन नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिये उसे ग्रुप बी के मैचों के परिणाम का इंतजार करना होगा।

तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीम अपने ग्रुप के विजेता और उप विजेता के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। पहले हाफ में दोनों टीम ने कई मौके बनाये लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा पायी। म्यांमार को 28वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे विन थिंगी टुन ने गोल में बदला।

एनगुएन थि तुयेट डुंग ने मध्यांतर से ठीक पहले कार्नर किक पर गोल करके वियतनाम को बराबरी दिलायी। म्यांमार ने हालांकि 49वें मिनट में गोल करके एक बार फिर से बढ़त बना ली। उसके लिए दूसरा गोल टुन खिन मार्लर ने दागा लेकिन उसकी यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही। वियतनाम को 62वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे हुइन्ह एनहु ने आसानी से गोल में बदला।

संबंधित समाचार