बहराइच: महिला का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपी फरार, केस दर्ज…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय महिला अपने देवर के साथ कोटे का खाद्यान्न लेकर वापस घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन लोग देवर की पिटाई कर महिला का अपरहण कर ले गए। सभी ने गैंगरेप किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गैंगरेप पीड़िता …

बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी 27 वर्षीय महिला अपने देवर के साथ कोटे का खाद्यान्न लेकर वापस घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन लोग देवर की पिटाई कर महिला का अपरहण कर ले गए। सभी ने गैंगरेप किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गैंगरेप पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों पर दर्ज हुआ केस

जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र के नहर पटरी के निकट गांव निवासी 27 वर्षीय महिला अपने देवर के साथ कोटेदार के यहां खाद्यान्न लेने गई थी। खाद्यान्न लेकर महिला देवर के साथ बुधवार शाम को घर लौट रही थी। नवाबगंज मार्ग पर मथुरा पुल के पास बाइक सवार तीन लोग आए। सभी ने महिला को रुकवाया। इसके बाद 20 वर्षीय देवर की पिटाई करके झाड़ियों में छोड़ दिया। तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। कुछ देर बाद राहगीरों ने युवक को पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी।

उधर, महिला दबंगों से अपने आप को छुड़ाते हुए घर पहुंचकर आपबीती बताई। परिवार के लोगों के साथ कोतवाली गई। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तीन लोगों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।

घटना की जांच में बाइक हुई बरामद, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने बताया कि गुरुवार को वह घटना की जांच करने गए थे। महिला की ओर से किसी को नामजद नहीं किया गया है। महिला किसी को पहचान नहीं सकी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से बाइक बरामद हुई है। बाइक गांव निवासी युवक की है। युवक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

दो टीम कर रही मामले की तफ्तीश

सीओ ने बताया कि गैंगरेप के खुलासे के लिए दो टीम लगाई गई है। जिसमे कोतवाली नानपारा और कार्यालय की टीम लगाई गई है। वह स्वयं घटना की मानीट्रिंग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: चंडीगढ़ में कोविड प्रतिबंधों में ढील, 1 फरवरी से खुलेंगे 10वीं से 12वीं तक के स्कूल

संबंधित समाचार