हल्दूचौड़: महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड इलाके में दूध देने जा रही एक विधवा महिला से छेड़छाड़ में असफल रहने के बाद युवक ने महिला पर हमला कर दिया और उसे घायल कर उसका मोबाइल और गहने लेकर फरार हो गया पीड़िता की शिकायत पर लालकुआं कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड इलाके में दूध देने जा रही एक विधवा महिला से छेड़छाड़ में असफल रहने के बाद युवक ने महिला पर हमला कर दिया और उसे घायल कर उसका मोबाइल और गहने लेकर फरार हो गया पीड़िता की शिकायत पर लालकुआं कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार हल्दूचौड जग्गी निवासी नीतू पांडे पत्नी स्वर्गीय हरीश चंद पांडे द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है कि गुरुवार प्रातः 6:00 बजे जब वह दूध की बाल्टी लेकर दूध देने जा रही थी तभी पीछे से उसके पड़ोसी मनोज ने आकर उसे पकड़ लिया , जब महिला ने इसका विरोध किया तो मनोज ने महिला से मारपीट शुरू कर दी , और डंडे से महिला पर वार कर दिया ,हमले में महिला का हाथ टूट गया और दूसरे हाथ में भी गंभीर चोट लग गयी।

महिला के सिर में भी कई टांके लगे हैं ,युवक महिला को अधमरा कर उसका मोबाइल और गहने लेकर फरार हो गया , स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी ,अस्पताल से उपचार के बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की लिखित जानकारी पुलिस को दी है , लालकुआं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया है कि मामला संज्ञान में है और मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार