अभिजीत हत्याकांड: जानकारी देने पर सीबीआई ने की पुरस्कार की घोषणा
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की हत्या में कथित रूप से शामिल पांच आरोपियों के खिलाफ सूचना देने वालों को नकद इनाम देने की घोषणा की है। सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि आरोपी फरार हैं और उन्हें एक अदालत ने भगोड़ा घोषित किया …
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अभिजीत सरकार की हत्या में कथित रूप से शामिल पांच आरोपियों के खिलाफ सूचना देने वालों को नकद इनाम देने की घोषणा की है। सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि आरोपी फरार हैं और उन्हें एक अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है।
सीबीआई ने सभी आरोपियों के खिलाफ 50-50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। सीबीआई ने पिछले साल 25 अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने सरकार की मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में बने रहने के दौरान दो मई, 2021 को अभिजीत सरकार की हत्या के लिए कथित तौर पर सत्ताधारी पार्टी से जुड़े गुंडों को दोषी ठहराया गया था। सरकार को घसीटकर उसके घर से निकाल गया था और फिर उसकी हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़े-
