हल्द्वानी: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया जाता है कि गफूरबस्ती निवासी गुड्डू खान (45) शुक्रवार शाम घर से घास काटने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बताया जाता है कि गफूरबस्ती निवासी गुड्डू खान (45) शुक्रवार शाम घर से घास काटने के लिए निकला था। शाम वह घास लेकर वापस घर लौट रहा था। बताया जाता है कि शाम ट्रेन गुजरने की वजह से चोरगलिया रोड स्थित रेलवे क्रासिंग बंद थी। वह भी गेट के खुलने का इंतजार कर रहा था और ट्रेन गुजरने के बाद जैसे ही गेट खुला तो वाहन तेजी से गुजरने लगे।

इसी बीच जल्दी निकलने के चक्कर में एक अज्ञात पिकअप ने गुड्डू को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक पिकअप समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गुड्डू को इलाज के लिए बेस अस्पताल भेजा।

जहां हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने गुड्डू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि फरार चालक और बोलेरो की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार