बाजपुर: कार से बरामद हुए एक लाख रुपये
बाजपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्क पुलिस प्रशासन ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर प्रदेश के बॉर्डर पर एक कार से एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है। चालक रुपये से संबंधित कोई कागजात इत्यादि नहीं दिखा पाया जिसके चलते पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए हैं। दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक …
बाजपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्क पुलिस प्रशासन ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर प्रदेश के बॉर्डर पर एक कार से एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है। चालक रुपये से संबंधित कोई कागजात इत्यादि नहीं दिखा पाया जिसके चलते पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए हैं।
दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल के नेतृत्व में टीम प्रदेश की सीमा पर सघन वाहन चकिंग अभियान चला रही थी।इसी बीच शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे स्वार-दोराहा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान कार (यूके 04 एजी 8686) से पुलिस ने एक लाख रुपये बरामद किए। पुलिस के अनुसार वाहन में सवार दढ़ियाल टांडा रामपुर उप्र निवासी माशूक अली पुत्र अख्तर अली धनराशि से संबंधित कोई कागजात आदि मौके पर उपलब्ध नहीं करवा पाया। इस पर बरामद धनराशि को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के तहत जब्त कर लिया गया है।
