हल्द्वानी: चार को खुलकर पुन: बंद हो जाएगा एमबीपीजी कॉलेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शीतकालीन अवकाश के चलते 16 जनवरी से बंद हुआ एमबीपीजी कॉलेज चार फरवरी को खुलेगा। इसके एक दो दिन बाद पुन: बंद हो जाएगा। प्रशासन द्वारा चुनाव कार्य के लिए एमबीपीजी कॉलेज का अधिग्रहण करने के चलते ऐसा होगा। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शीतकालीन अवकाश के चलते 16 जनवरी से बंद हुआ एमबीपीजी कॉलेज चार फरवरी को खुलेगा। इसके एक दो दिन बाद पुन: बंद हो जाएगा। प्रशासन द्वारा चुनाव कार्य के लिए एमबीपीजी कॉलेज का अधिग्रहण करने के चलते ऐसा होगा।

एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के चलते कॉलेज की 16 जनवरी से चार फरवरी तक छुट्टी है। चूंकि कॉलेज को प्रशासन ने चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहित कर लिया है तो चार फरवरी को कॉलेज खोलने के एक दो दिन बाद पुन: बंद करना होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्य के चलते हुए शिक्षण कार्य नहीं हो सकता है।

प्रशासन ने कॉलेज के अधिकांश कमरे अधिग्रहण कर लिए हैं। यहां तक कि उनका कार्यालय भी चुनाव कार्य के लिए प्रयोग किया जा रहा है। चार फरवरी के बाद बीच में कॉलेज खोलने का प्रयास किया जाएगा। इसमें सफलता नहीं मिली तो फिर 14 फरवरी के बाद ही कॉलेज खुलेगा और शिक्षण कार्य भी उसके बाद ही शुरू हो सकेगा। अभी जिन शिक्षकों की चुनाव कार्य में ड्यूटी नहीं लगी है वह ऑनलाइन क्लास के माध्यम से शिक्षण कार्य करा रहे हैं। जबकि अधिकांश शिक्षक चुनावी ड्यूटी में व्यस्त हैं।

संबंधित समाचार