158 हाथियों की मौत का कारण बनी देश की रेलगाड़ियां…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मध्यप्रदेश। यह सरकारी आंकड़ा वन्यजीव प्रेमियों को चिंता में डाल सकता है कि देश में पिछले 10 साल के दौरान रेलगाड़ी की टक्कर से कुल 158 हाथियों की जान चली गई है। मध्यप्रदेश के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने सोमवार को बताया कि उनकी अर्जी पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के …

मध्यप्रदेश। यह सरकारी आंकड़ा वन्यजीव प्रेमियों को चिंता में डाल सकता है कि देश में पिछले 10 साल के दौरान रेलगाड़ी की टक्कर से कुल 158 हाथियों की जान चली गई है।

मध्यप्रदेश के नीमच निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने सोमवार को बताया कि उनकी अर्जी पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के ”प्रोजेक्ट एलिफेंट डिवीजन” ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत यह जानकारी दी है।

इस जानकारी के मुताबिक वर्ष 2011-12 में 11, 2012-13 में 27, 2013-14 में 17, 2014-15 में छह, 2015-16 में 11, 2016-17 में 21, 2017-18 में 20, 2018-19 में 19, 2019-20 में 14 और 2020-21 में 12 हाथियों की जान रेलगाड़ी से टकराने के कारण गई है।

गौड़ ने बताया कि प्रोजेक्ट एलिफेंट डिवीजन ने उन्हें आरटीआई कानून के तहत भेजे जवाब में कहा कि उसके पास रेल से टक्कर की वजह से हाथियों के घायल होने के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

ये भी पढ़ें-

बिलासपुर: नदी में डूबने से मां-बेटे की मौत

संबंधित समाचार