शक्तिफार्म के बंगाली मतदाता तय करेंगे सितारगंज का विधायक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म , अमृत विचार। शक्तिफार्म क्षेत्र के बंगाली मतदाता सितारगंज विधानसभा का विधायक चुनने में निर्णायक भूमिका निभाएंगें। सभी प्रत्याशी भी इस हकीकत को समझते हैं। इसी के चलते वे बंगाली मतदाताओं को रिझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के गांवों में बंगाली मतदाताओं की संख्या बढ़कर लगभग 35 हजार हो चुकी है। …

शक्तिफार्म , अमृत विचार। शक्तिफार्म क्षेत्र के बंगाली मतदाता सितारगंज विधानसभा का विधायक चुनने में निर्णायक भूमिका निभाएंगें। सभी प्रत्याशी भी इस हकीकत को समझते हैं। इसी के चलते वे बंगाली मतदाताओं को रिझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
क्षेत्र के गांवों में बंगाली मतदाताओं की संख्या बढ़कर लगभग 35 हजार हो चुकी है। क्षेत्र के 13 ग्राम पंचायत एवं एक नगर पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 42,616 हैं जिनमें से लगभग 35 हजार बंगाली मतदाता है।

इसी के चलते बंगाली मतदाता निर्णायक माने जाते हैं। ऐसे में 2022 के विधानसभा चुनाव की उम्मीदवार इन्हें अपने पाले में करने की कोशिश में जुटे हैं।

 बंगाली बाहुल्य ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या
ग्राम सभा रुद्रपुर में 3391, बैकुंठपुर नंबर एक में 2229, बैकुंठपुर नंबर छह में 1948, पांच क्वार्टर में 608, गोविंदनगर में 3456, गुरुग्राम में 3424, नगर पंचायत, टैगोरनगर एवं सुरेंद्र नगर में 8454, देवनगर में 2822, अरविंद नगर में 3940, राजनगर में 1952, निर्मल नगर में 3422, तिलियापुर में 2637, पिपलिया में 1021, बसगर में 1604 एवं झाड़ी गांव में 776 मतदाता है।

मतदाताओं का बंटना तय
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को क्षेत्र से 23148, कांग्रेस को 6549 एवं बसपा को 825 मत पड़े थे। अबकी बार की स्थिति को देखते हुए किसी भी दल को एकतरफा वोट पढ़ना मुश्किल है। भाजपा, बसपा, कांग्रेस एवं आप के प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में मतदाताओं का बंटना तय माना जा रहा है। वहीं मतदाता अभी खामोश हैं।

संबंधित समाचार