टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग धौन के पास खाई में गिरी कार
टनकपुर, अमृत विचार। देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही एक कार टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन के पास तकरीबन 50 मीटर खाई में जा गिरी। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान राजमार्ग में पेट्रोलिंग कर रहे जवानों द्वारा घायलों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया। जिन्हें बाद में …
टनकपुर, अमृत विचार। देहरादून से पिथौरागढ़ जा रही एक कार टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन के पास तकरीबन 50 मीटर खाई में जा गिरी। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान राजमार्ग में पेट्रोलिंग कर रहे जवानों द्वारा घायलों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया। जिन्हें बाद में चम्पावत अस्पताल ले गए।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को वाहन संख्या UK07AO-3916 जो कि देहरादून से पिथौरागढ़ को जा रही थी । चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन से लगभग 1 किलोमीटर टनकपुर की ओर अनियन्त्रित होकर कार 40-50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस वाहन में पिथौरागढ़ निवासी एक ही परिवार के तीन व्यक्ति बैठे थे जो कि गम्भीर तौर पर घायल हो गये।
राष्ट्रीय राजमार्ग में पेट्रोलिंग कर रहे जनपद चम्पावत हिल पट्रोल यूनिट (HPU) के जवानों को जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली तो उन्होंने रेस्क्यू कर घायलो को सकुशल निकाला और निजी वाहन से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत भेजा गया।
घायलो में प्रेम सिंह धामी उम्र-84 वर्ष, निवासी देहरादून,लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, उम्र-63 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़ व हेमा बसेड़ा पत्नी लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, उम्र-55 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़ शामिल है। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। सहयोग करने वाली पुलिस टीम मे कांस्टेबल जीवन सिंह सौन,दुर्गानाथ, सुनील आगरी व तुलसी प्रसाद भट्ट शामिल रहे।
