हल्द्वानी: पीआरडी जवानों के मानदेय में होगी कटौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में जिला योजना के तहत काम करने वाले 40 पीआरडी जवानों की नौकरी पर संकट बन आया है। इस समस्या से बचने के लिए सभी पीआरडी जवानों का अवकाश के दिन का मानदेय नहीं मिलेगा। इससे उन 40 जवानों की नौकरी बच सकेगी। जिला योजना के तहत नैनीताल जिले में …

अमृत विचार, हल्द्वानी। नैनीताल जिले में जिला योजना के तहत काम करने वाले 40 पीआरडी जवानों की नौकरी पर संकट बन आया है। इस समस्या से बचने के लिए सभी पीआरडी जवानों का अवकाश के दिन का मानदेय नहीं मिलेगा। इससे उन 40 जवानों की नौकरी बच सकेगी।

जिला योजना के तहत नैनीताल जिले में 125 पीआरडी जवान कार्यरत हैं। यह जवान कई विभागों में काम करते हैं। जिला योजना में बजट के अभाव के चलते इनमें से करीब 40 जवानों को नौकरी से निकाले जाने की जरूरत बन रही थी। इस समस्या से बचने के लिए सभी जवानों के मानदेय में अब कटौती की गई है। अब यहां शासकीय अवकाश के दिन भी पीआरडी जवान का वेतन काटा जाएगा। बताया जा रहा है कि यह नियम केवल नैनीताल जिले के ही लिए ही बनाया गया है। हालांकि इस नियम के चलते पीआरडी जवानों में आक्रोश है।

70 रुपये बढ़ाये तो इधर से कर दी कटौती
हल्द्वानी। पीआरडी जवानों के मासिक मानदेय में करीब 2100 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी की गई है। अभी एक पीआरडी जवान को एक दिन का 570 रुपये मानदेय मिलता है। बढ़ोत्तरी से पहले यह धनराशि 500 रुपये थी। पीआरडी जवानों का कहना है कि मानदेय में कटौती के नए नियम से मानदेय बढ़ोत्तरी से पहले वाली ही स्थिति हो जाएगी।

बजट का अभाव है। इसलिए अवकाश के दिन पीआरडी जवान को मानदेय नहीं दिया जाएगा। शासकीय अवकाश के दिन भी यही नियम लागू है।- प्रतीक जोशी, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, नैनीताल

संबंधित समाचार