मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 4 कलेक्टर समेत 8 IPS के तबादले
मध्मप्रदेश। प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों की तबादले कर नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए। इनमें चार जिला कलेक्टरों को भी हटाया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज जारी किए गए आदेश के अनुसार हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता का तबादला कर उन्हें सह -आयुक्त-पंजीयन, सरकारी संस्थाएं मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक …
मध्मप्रदेश। प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों की तबादले कर नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए। इनमें चार जिला कलेक्टरों को भी हटाया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज जारी किए गए आदेश के अनुसार हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता का तबादला कर उन्हें सह -आयुक्त-पंजीयन, सरकारी संस्थाएं मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ भोपाल का दायित्व सौंपा गया।
इसके साथ ही रीवा कलेक्टर इलैयाराजा टी का तबादला कर जबलपुर का नया जिला कलेक्टर बनाया गया है। इसी प्रकार जबलपुर कलेक्टर रहे कर्मवीर सिंह को प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम भोपाल की जिम्मेदारी दी गई। वहीं अलीराजपुर जिला कलेक्टर मनोज पुष्प को रीवा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
ऋषि गर्ग कार्यकारी संचालक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल तथा कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) तथा उप सचिव मध्यप्रदेश शासन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को हरदा जिले के कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा राघवेंद्र सिंह अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर को अलीराजपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। सुश्री नेता मीना अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर को अपर कलेक्टर नीमच की जिम्मेदारी दी गयी। वहीं हिमांशु चंद्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर तथा अपर कलेक्टर इंदौर को शहड़ोल जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें-
