उत्तराखंड: कोरोना से एक ही दिन में 18 लोगों की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना से मंगलवार को एक ही दिन में 18 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि मरीजों की संख्या कमी आई है और यहां 1840 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। जबकि 4383 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया है। मंगलवार को देहरादून में सबसे ज्यादा 595 मामले …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना से मंगलवार को एक ही दिन में 18 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि मरीजों की संख्या कमी आई है और यहां 1840 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। जबकि 4383 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया है।
मंगलवार को देहरादून में सबसे ज्यादा 595 मामले सामने आए हैं। हरिद्वार में 219, नैनीताल में 210, अल्मोड़ा में 183,रूद्रप्रयाग में 101, पिथौरागढ़ में 98, उधमसिंह नगर में 93,चमोली में 77,बागेश्वर में 67,पौड़ी में 58,उत्तरकाशी में 47, टिहरी में 42 व चंपावत में 40 मामले सामने आए हैं। इससे अलग श्रीमहंत इंद्रेश चिकित्सालय देहरादून में 5, इसके अलावा सिनर्जी, एमएच देहरादून, कैशल हास्पिटल, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट, दून मेडिकल कालेज और एम्स ऋषिकेश में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।
हरिद्वार में विनयशल चिकित्सालय और रुड़की के मिलिट्री हॉस्पिटल में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। हल्द्वानी के सेंट्रल हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत हुई है। जबकि सुशीला तिवारी चिकित्सालय में दो मरीजों ने दम तोड़ा है। जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भी दो मरीजों ने दम तोड़ा।
