रामनगर: स्कूल बस में लगी आग फायर कर्मियों ने पाया काबू
रामनगर, अमृत विचार। मंगलवार रात राजकीय महाविद्यालय के पास आग की चिंगारी से एक बस में आग लग गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन अधिकारी रामधारी यादव ने बताया कि बीती रात मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय के पास स्कूल बस में लग गयीं स्कूल …
रामनगर, अमृत विचार। मंगलवार रात राजकीय महाविद्यालय के पास आग की चिंगारी से एक बस में आग लग गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
फायर स्टेशन अधिकारी रामधारी यादव ने बताया कि बीती रात मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय के पास स्कूल बस में लग गयीं स्कूल बस धू-धू कर जल रही थी, जिससे आसपास खड़ी अन्य बसों पर आग लगने का खतरा बना हुआ था। फायर स्टेशन के कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि फायर यूनिट द्वारा अपनी सूझ बूझ का परिचय देते हुए आग को इस तरह से बुझाया गया, जिससे पास में खड़ी हुई अन्य स्कूल की बसों में आग ना लगे फायर यूनिट द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। उन्होंने बताया कि बस में लगी आग से पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
