टीवी सीरियल Imli में आएगा नया ट्विस्ट, इमली को सौंपी जाएगी ऑफिस की जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। टीवी सीरियल इमली में इमली नई उड़ान भर रही है। जिसमें आर्यन इमली को पिछला सबकुछ भुला कर जिदंगी में आगे बढ़ने का सबक सिखा रहा है। पिछले एपिसोड़ में आपने देखा होगा की आर्यन पंगडंडिया से आते ही बिमार पड़ जाता है जिसके बावजूद आर्यन ऑफिस जाने की जिद करता है। इमली आर्यन …

मुंबई। टीवी सीरियल इमली में इमली नई उड़ान भर रही है। जिसमें आर्यन इमली को पिछला सबकुछ भुला कर जिदंगी में आगे बढ़ने का सबक सिखा रहा है। पिछले एपिसोड़ में आपने देखा होगा की आर्यन पंगडंडिया से आते ही बिमार पड़ जाता है जिसके बावजूद आर्यन ऑफिस जाने की जिद करता है।

इमली आर्यन को ऑफिस जाने के लिए रोकने की कोशिश करती हैं, ऐसे में आर्यन इमली को ऑफिस की जिम्मेदारीं सौंप देता है। हालांकि आपको बता दें कि आदित्य अब इमली की कामयाबी से खुश नहीं है।

इमली के आने वाले एपिसोड़ में इमली बॉस बनकर हुकूम चलाने वाली है। आर्यन इमली को ऑफिस में बॉस बनाता है ,उसको ऑफिस में एक केबिन देता हैं, केबिन के बाहार अपने नेम प्लेट लगी देखकर इमली बहुत खुश होती हैं।

ऑफिस और घर में उसे बहुत सम्मान मिलता हैं। ये सब देखकर इमली बहुत खुश है क्योंकि उसे अपनी लाइफ का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। खुशी में इमली अपनी मां मीठी को सब बात बताएंगी। मीठी इमली को सीख देती हैं कि उसे अब अपने आप को साबित कर के दिखाना होगा।

आदित्य इमली को सीईओ बना देख कर ऑफिस में इमली को जलील करता है और साबित करता है कि इमली आर्यन के दम पर बढ़ रही है। जिस कारण ऑफिस के लोग भी उसकी बेइज्ती करने लगते हैं, यह बात सुनकर इमली को बहुत दुख होता है और वो रोनें लगती है। फिर इमली हिम्मत रख कर आदित्य को करारा जवाब देती है।

इमली के कारण आदित्य छोड़ेगा जॉब-इमली के तेवर देखकर आदित्य भड़क जाएगा और नौकरी छोड़ने का फैसला करेगा, फिर इमली को काम की जगह आदित्य इस्तीफा दे देगा।

पढ़ें- आलिया भट्ट ने शेयर किया ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नया पोस्टर

संबंधित समाचार