बलिया: रिटायर कर्मचारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रिटायर वन दरोगा हृदयानंद सिंह व ह्दयनाथ यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए उच्चीकृत ग्रेड वेतन भुगतान की मांग की। रिटायर कर्मचारियों का कहना है अगर शासन के आदेश देने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ था, इसके लिये हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। जिसके बाद …

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रिटायर वन दरोगा हृदयानंद सिंह व ह्दयनाथ यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपते हुए उच्चीकृत ग्रेड वेतन भुगतान की मांग की। रिटायर कर्मचारियों का कहना है अगर शासन के आदेश देने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ था, इसके लिये हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई।

जिसके बाद न्यायालय ने भुगतान करने का आदेश पारित किया हैं, जिसके बाद भी रिटायर कर्मचारियों को पैसा नहीं मिल सका। रिटायर कर्मचारियों का कहना हैं कि इतनी दौड़ लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

संबंधित समाचार