रुद्रपुर: चेकिंग में जिले में पकड़े 67.27 लाख रुपए
रुद्रपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के मददेनजर जिलेभर में 50 हजार से ज्यादा कैश लेकर चलने वालों पर निगरानी तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक 67.27 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस व प्रशासन ने चुनाव को प्रभावित करने वाली नकदी, शराब व अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने …
रुद्रपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के मददेनजर जिलेभर में 50 हजार से ज्यादा कैश लेकर चलने वालों पर निगरानी तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक 67.27 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस व प्रशासन ने चुनाव को प्रभावित करने वाली नकदी, शराब व अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है।
पुलिस ने हजारों लीटर शराब बरामद की तो वहीं 70 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की है। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर भी जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस एक जनवरी से लेकर दो फरवरी तक 9132.25 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए कई भट्ठियों को ध्वस्त कर चुकी है।
128 मामलों में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 14 एफआईआर में 68 अभियुक्तों पर गैंगेस्टर और 214 मामलों में 64 लोगों को 110जी में पाबंद किया गया है। 6481 लोगों पर 107-116 की कार्रवाई की गई है। आचार संहिता के उल्लंघन पर 25 लोगों पर एफआईआर व एक एनसीआर दर्ज की गई है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि चुनाव को प्रभावित करने वालों पर पुलिस दंडात्मक कार्रवाई कर रही है।
