कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चेहरे के लिए जाखड़ का नाम क्यों नहीं शामिल किया : केजरीवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे पर बने हुए सस्पेंस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज सवाल किया कि कांग्रेेस ने मुख्यमंत्री चेहरे के लिए लोगों की राय पूछते समय सुनिल जाखड़ का नाम क्यों नहीं शामिल किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 27 …

 चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे पर बने हुए सस्पेंस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज सवाल किया कि कांग्रेेस ने मुख्यमंत्री चेहरे के लिए लोगों की राय पूछते समय सुनिल जाखड़ का नाम क्यों नहीं शामिल किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 27 जनवरी को पंजाब दौरे के दौरान घोषणा की थी कि कार्यकर्ताओं, लोगों की राय जानने के बाद मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार छह फरवरी को श्री गांधी पंजाब दौरे के दौरान पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर सकते हैं।

विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री चेहरे की दौड़ में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू प्रमुख रूप सेे शामिल है। इस बीच पूर्व प्रदेेशाध्यक्ष सुनिल जाखड़ ने यह बयान देकर चौंका दिया पिछलेे साल सितंबर में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद वह 40 से ज्यादा विधायकों की पसंद थे।

ये भी पढ़ें-

पेगासस जासूसीः तकनीकी जांच कमेटी की लोगों से अपील, आठ फरवरी तक अपनी शिकायतें भेजें

संबंधित समाचार