रुद्रपुर: विधानसभा चुनाव के बाद होंगी प्री बोर्ड और वार्षिक गृह परीक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड की परिक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद होंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि जिले में 10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा होनी है। जिन्हें विधानसभा चुनाव के बाद कराया जाएगा। फरवरी के अंत तक सभी परिक्षाएं हो जाएंगी। वहीं, कक्षा एक से …

रुद्रपुर, अमृत विचार। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड की परिक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद होंगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि जिले में 10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा होनी है। जिन्हें विधानसभा चुनाव के बाद कराया जाएगा। फरवरी के अंत तक सभी परिक्षाएं हो जाएंगी।

वहीं, कक्षा एक से 11वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक गृह परीक्षा 14 फरवरी के बाद करा दी जाएंगी। सभी परिक्षाएं एक सप्ताह में पूरी हो सकेंगी। बताया कि ऐसा अनुमान लग रहा है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षाएं 10 मार्च को मतगणना के बाद होंगी। चार दिन पहले 10वीं व 12वीं के छात्रों की पढ़ाई शुरू की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि परीक्षा की तैयारी के लिए जुट जाएं। जो कोर्स उनका अधूरा है, वह पूरा करें ताकि प्री बोर्ड से उन्हें बोर्ड की परीक्षा के लिए सहूलियत मिल सके।

संबंधित समाचार