पीएमसी बैंक घोटाला: फरार पूर्व निदेशक बिहार में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक के पूर्व निदेशक दलजीत सिंह बल को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बिहार में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीएमसी बैंक घोटाला मामले में वांछित दलजीत सिंह बल को भारत-नेपाल सीमा के पास …

मुंबई। पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक के पूर्व निदेशक दलजीत सिंह बल को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बिहार में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीएमसी बैंक घोटाला मामले में वांछित दलजीत सिंह बल को भारत-नेपाल सीमा के पास पूर्वी चंपारण के रक्सौल में गिरफ्तार किया गया था।

करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू ने दलजीत सिंह और बैंक के 10 पूर्व निदेशकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। मुंबई पुलिस दलजीत सिंह को आज शाम हिरासत में ले लेगी। पीएमसी बैंक में धोखाधड़ी सितंबर 2019 में तब सामने आई जब आरबीआई ने शहरी सहकारी बैंक को निर्देश दिए और एक प्रशासक नियुक्त किया। बैंक ने कथित तौर पर लगभग दिवालिया एचडीआईएल को दिए गए ऋणों में 6,700 करोड़ रुपये से अधिक छिपाने के लिए फर्जी खाते बनाए थे।

इसे भी पढ़ें-

ट्रक और कार की भिडंत में दो चचरे भाईयों की मौत, दो अन्य घायल

 

संबंधित समाचार