रुद्रपुर: 131 मिले संक्रमित, 158 ने दी कोरोना को मात
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से सौ से ज्यादा हो गए हैं। गुरुवार को भी 131 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि 158 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। उन्हें आइसोलेशन से बाहर कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के मामले पहले से …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से सौ से ज्यादा हो गए हैं। गुरुवार को भी 131 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि 158 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। उन्हें आइसोलेशन से बाहर कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण के मामले पहले से कम जरूर हुए हैं, लेकिन अभी भी डेढ़ सौ के करीब संक्रमित मिल रहे हैं। गुरुवार को सबसे ज्यादा मामले खटीमा में आए हैं। इस बड़ा कारण चुनाव प्रचार भी माना जा रहा है। वहीं सबसे कम मामले किच्छा में, जबकि रुद्रपुर में भी केस घटना से राहत है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता रतूड़ी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। जरूरी है कि सावधानी बरती जाए। घर से बाहर मास्क पहनकर ही निकलें। इसके साथ ही शारीरिक दूरी बनाए रखें और भीड़भाड़ वाली जगहों से खुद को सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि सक्रिय केसों की संख्या 559 है, जिनका इलाज आइसालेशन में चल रहा है।
कहां कितने मिले संक्रमित
खटीमा 40
सितारगंज 22
जसपुर 20
गदरपुर 18
बाजपुर 11
रुद्रपुर 09
काशीपुर 08
किच्छा 03
