बहराइच: पुलिस अधीक्षक ने किया मोतीपुर और मुर्तिहा थाने का औचक निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पुलिस अधीक्षक मोतीपुर और मुर्तिहा थाने का औचक निरीक्षण पर निकले। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति बेहतर न मिलने पर एसपी बिखर पड़े। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी मोतीपुर थाने का निरीक्षण करने गुरुवार शाम को पहुंचे। उन्होंने महिला अपराध रजिस्टर, बैरक, थाना परिसर की सफाई समेत अन्य जांच की। रजिस्टर …

बहराइच। पुलिस अधीक्षक मोतीपुर और मुर्तिहा थाने का औचक निरीक्षण पर निकले। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति बेहतर न मिलने पर एसपी बिखर पड़े। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी मोतीपुर थाने का निरीक्षण करने गुरुवार शाम को पहुंचे। उन्होंने महिला अपराध रजिस्टर, बैरक, थाना परिसर की सफाई समेत अन्य जांच की।

रजिस्टर में अब तक अंकित महिला अपराध की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक जंगल के निकट स्थित मुर्तिहा कोतवाली पहुंचे। यहां पर सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही चुनाव को लेकर चल रही तैयारी, सुरक्षा और पुलिस गश्त के बारे में जानकारी कोतवाल से ली।

कोतवाली में अभिलेख के रख रखाव की स्थिति देखी। अभिलेखों के रख रखाव की स्थिति बेहतर न होने पर पुलिस अधीक्षक बिफर पड़े। उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव, थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह, कोतवाल, उप निरीक्षक समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:-भारत की सुहाना सैनी ने डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर ट्यूनिस चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

संबंधित समाचार