एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बने गौतम अडानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 नई दिल्ली। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली देश की दिग्गज कंपनी अडानी समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष गौतम अडानी 90.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की शुक्रवार को जारी रियल टाइम अरबपतियों की गणना के अनुसार, भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी 90.1 अरब …

 नई दिल्ली। विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली देश की दिग्गज कंपनी अडानी समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष गौतम अडानी 90.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं।

अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की शुक्रवार को जारी रियल टाइम अरबपतियों की गणना के अनुसार, भारतीय व्यवसायी गौतम अडानी 90.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर एशियाई बन गए हैं। साथ ही श्री अडानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए हैं।

इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरबपति मुकेश अंबानी सबसे अमीर एशियाई अरबपति थे। फोर्ब्स की अप्रैल 2021 में जारी विश्व के अरबपतियों की वार्षिक सूची में श्री अडानी की कुल संपत्ति 50.5 अरब डॉलर थी, जो अब लगभग दोगुना बढ़कर 90.1 अरब डॉलर हो गई है।

वहीं अरबपति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति अप्रैल 2021 के 84.5 अरब डॉलर के मुकाबले महज 6.5 प्रतिशत बढ़ी है। उल्लेखनीय है कि 59 वर्षीय गौतम अडानी के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। उन्होंने वर्ष 1988 में कमोडिटी निर्यात कंपनी शुरू की थी।

महज 20 साल के बाद वर्ष 2008 में वह 9.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स की विश्व के अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए। उनकी कंपनी अदानी समूह बिजली उत्पादन और पारेषण, खाद्य तेल से लेकर रियल एस्टेट और कोयले तक का कारोबार करती है। उनके समूह की छह कंपनियां भारत में सूचीबद्ध हैं, जिनमें से सबसे मूल्यवान अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड है।

ये भी पढ़ें-

हिमाचल में हिमपात, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

संबंधित समाचार