बरेली: कैंट के भाजपा प्रत्याशी ने जुटाई भीड़, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कैंट के भाजपा प्रत्याशी ने बिना अनुमति के जोगी नवादा के केसरी भवन में 200 से अधिक लोगों की भीड़ जुटा ली। इसका वीडियो मिलने के बाद जब लोगों से पूछताछ की गई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी समेत भवन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले …

बरेली,अमृत विचार। कैंट के भाजपा प्रत्याशी ने बिना अनुमति के जोगी नवादा के केसरी भवन में 200 से अधिक लोगों की भीड़ जुटा ली। इसका वीडियो मिलने के बाद जब लोगों से पूछताछ की गई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी समेत भवन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एफएसटी टीम के प्रभारी राणा सिंह को 1 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला था। उस वीडियो में भाजपा के कैंट प्रत्याशी संजीव अग्रवाल की सभा करते एक जगह पर लगभग 200 लोग दिख रहे थे। इसके बाद जब मामले की जांच की गई तो पता चला की यह सभा नवादा शेखान के गुलाबबाड़ी स्थित केसर भवन में हो रही थी।

इस सभा में तमाम बच्चे भी थे। वीडियो की पुष्टि के लिए टीम ने वहां के रहने वाले शिवकुमार, अर्जुन सिंह, राम बहादुर समेत अन्य लोगों से बातचीत की तो उन्होंने भीड़ जुटने और कोविड नियमों के टूटने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने राणा सिंह की शिकायत पर कैंट प्रत्याशी संजीव अग्रवाल और भवन स्वामी एमएल मौर्या के खिलाफ महामारी अधिनियम और आर्दश आचार संहिता के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-

बरेली: मुझे प्रताड़ित मत करो, मैं आत्महत्या कर लूंगी

संबंधित समाचार