महाराष्ट्र: ठाणे में कबाड़ के एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई और परिसर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी कस्बे के खोखा स्थित गोदाम में तड़के करीब पौने पांच बजे आग …

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई और परिसर पूरी तरह नष्ट हो गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी कस्बे के खोखा स्थित गोदाम में तड़के करीब पौने पांच बजे आग लगी।

घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि, इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़ें-

देश में कोविड-19 के 83,876 नए केस, 895 मरीजों की मौत

 

 

संबंधित समाचार