महाराष्ट्र के जालना से महिला ने चुराया नवजात, पुलिस ने पड़ताल शुरू की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालना (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के जालना में स्थित एक अस्पताल से एक अज्ञात महिला ने सोमवार को कथित तौर पर एक नवजात शिशु को चुरा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी और शिशु का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि जालना तहसील में परेगांव की …

जालना (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के जालना में स्थित एक अस्पताल से एक अज्ञात महिला ने सोमवार को कथित तौर पर एक नवजात शिशु को चुरा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी और शिशु का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि जालना तहसील में परेगांव की निवासी एक महिला, रुखसाना अहमद शेख ने रविवार रात को एक शिशु को जन्म दिया।सोमवार को एक अन्य महिला, नवजात की मां को बहला फुसला कर उन दोनों को उनके वार्ड से बाहर ले गई। इसके बाद आरोपी ने बच्चे की मां से गर्म पानी लाने को कहा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि नवजात की मां जब पानी लेकर वापस आई तो उसे उसका बच्चा और आरोपी महिला नहीं मिले। इसके बाद उसने अस्पताल के लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला को चेहरे पर नकाब लगाए देखा गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फरलो पर जेल से रिहा

संबंधित समाचार