हल्द्वानी: 58 प्रतिबंधित इंजेक्शन समेत महिला गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। झोला लेकर ऑन डिमांड नशा डिलीवरी करने वाली एक महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई। महिला को उस समय पकड़ा गया, जब वह झोले में नशे की खेप लेकर बेचने निकली थी। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 58 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। झोला लेकर ऑन डिमांड नशा डिलीवरी करने वाली एक महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई। महिला को उस समय पकड़ा गया, जब वह झोले में नशे की खेप लेकर बेचने निकली थी। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 58 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए हैं।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि रविवार को एसआई सुनीता कुंवर थाने के सिपाही दिलशाद अहमद, अमनदीप सिंह, सीपी भूपेंद्र ज्येष्ठा के साथ गश्त पर थीं। गश्ती टीम रेलवे स्टेशन से पटरी पार कर जवाहरनगर झोपड़ पट्टी के पास पहुंची तो एक महिला आती दिखाई दी। महिला के हाथ में एक झोला था। शक होने पर महिला को रोका गया और जब तलाशी के लिए महिला से झोला मांगा गया तो वह आनाकानी करने लगी।
बोली कि झोले में घर का सामान है। इसके बाद जब पुलिस ने झोले की तलाशी ली तो उसमें नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इनमें 15 एविल फेनिरामाइन व 15 इंजेक्शन बुप्रेनोरफाइन के थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त करते हुए महिला को हिरासत में ले लिया। आरोपी महिला जवाहरनगर वार्ड 14 बनभूलपुरा निवासी सपना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
शहर के बाहर से लाए जाते थे इंजेक्शन
हल्द्वानी। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि एक आदमी उसे ये इंजेक्शन घर पर लाकर देता है और पैसे लेकर चला जाता है। ये इंजेक्शन उक्त व्यक्ति शहर के बाहर से लाता है। पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति के बारे में पूछा तो महिला ने उसके बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया। महिला उक्त व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर तक बता नहीं सकी। बताया कि इन इन्जेक्शन को वह आस-पास के नशेड़ियों को अधिक मूल्य पर बेचती थी। बरामद इन्जेक्शन दो-तीन दिन पहले ही उसे डिलीवर हुआ था।
