काशीपुर: पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्गापुर निवासी प्रीतम सिंह ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उन्होंने अपनी बेटी किरन कौर का विवाह पांच अप्रैल 2021 को डी-56, गली नंबर-20 शिव विहार, …
काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्गापुर निवासी प्रीतम सिंह ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उन्होंने अपनी बेटी किरन कौर का विवाह पांच अप्रैल 2021 को डी-56, गली नंबर-20 शिव विहार, चंदन विहार, नई दिल्ली निवासी हरदीप सिंह से किया था।
आरोप है शादी के कुछ दिनों बाद ही पति हरदीप सिंह, ससुर हरज्ञान सिंह, सास माया कौर, जेठ सुरजीत सिंह, ननद मीनू कौर और ननदोई परमजीत सिंह ने उनकी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कहा कि उसकी पुत्री के ससुराल वाले बाइक की मांग करने लगे। इस पर उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये दामाद को दिए।
इसी बीच उनकी बेटी को आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है परमजीत सिंह ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की दी है।
