IPL 2022 : एमएस धोनी ने आईपीएल के लिए शुरू किया अभ्यास, सामने आईं तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के कप्तान एमएस धोनी ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। आईपीएल 2021 के बाद धोनी पहली बार नेट्स में पसीना बहाते देखे गए। सोशल मीडिया पर धोनी के प्रैक्टिस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। Look who's practicing ahead of IPL 2022 …

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के कप्तान एमएस धोनी ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। आईपीएल 2021 के बाद धोनी पहली बार नेट्स में पसीना बहाते देखे गए। सोशल मीडिया पर धोनी के प्रैक्टिस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान को रिटेन करने का फैसला किया। हालांकि पिछले वर्षों के विपरीत धोनी को फ्रेंचाइजी ने 12 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया। इसके उलट सीएसके ने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया।

एमएस धोनी आईपीएल के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इसके अलावा उनकी कप्तानी में सीएसके पांच बार आईपीएल की उपविजेता भी रही है। यही नहीं, धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010 और 2014 में चैम्पियंस लीग का खिताब भी जीता था। 40 साल के धोनी ने अब तक 220 आईपीएल मुकाबलों में भाग लिया है।

Ipl Auction 2022 Players List Explainer Everything You Need To Know | IPL Auction 2022: कब और कहां होगा आईपीएल ऑक्शन, किसके पर्स में कितनी रकम...कितनों की लगेगी बोली, जानें एक-एक ...

सीएसके ने आईपीएल के मौजूदा सीजन के लिए एमएम धोनी और रवींद्र जडेजा के अलावा युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली को रिटेन किया है। ऋतुराज ने पिछले सीजन में सबसे अधिक रन बनाए थे। उन्होंने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जानकारी के मुताबकि, धोनी खुद ऑक्शन में टीम की ओर से शामिल हो सकते हैं।आपको बता दें कि आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी 12 एवं 13 फरवरी को बेंगलुरु में होनी है। बीसीसीआई की ओर से जारी सूची के मुताबिक इस बार मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिसमें 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स शामिल हैं। इसके अलावा एसोसिएट देशों के सात खिलाड़ी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में ख्वाजा समेत इन दिग्गजों को मिली जगह

संबंधित समाचार