हल्द्वानी: महिला किराएदार से दुष्कर्म की कोशिश, सलाखों के पीछे पहुंचा सटोरिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर में बच्चे को दूध पिला महिला से मकान मालिका ने दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह महिला आरोपी सटोरिये के चंगुल से बचकर भागी और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ मंगलवार सुबह आरोपी को धर दबोचा। लाइन नम्बर -10 आजाद नगर बनभूलपुरा निवासी मुन्ना पेशेवर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर में बच्चे को दूध पिला महिला से मकान मालिका ने दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह महिला आरोपी सटोरिये के चंगुल से बचकर भागी और पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ मंगलवार सुबह आरोपी को धर दबोचा।

लाइन नम्बर -10 आजाद नगर बनभूलपुरा निवासी मुन्ना पेशेवर सटोरिया है। मुन्ना सटोरिये के मकान में एक महिला अपने पति व बच्चे के साथ किराए पर रहती है। बताया जाता है कि बीती 7 फरवरी की दोपहर पीड़िता अपने कमरे में बैठे बच्चे को दूध पिला रही थी। तभी मुन्ना वहां पहुंच गया और किराए की मांग करने लगा।

दूध पिला रही महिला अचानक मु्न्ना को देख कर झेंप गई। उसने पति के होने पर मुन्ना को आने की बात कही, लेकिन वो नहीं माना। उसने महिला को किराया माफ करने का प्रलोभन दिया और पीड़िता पर झपट पड़ा। किसी तरह पीड़िता वहां से बचकर भागी पुलिस के पास पहुंची।

इधर, पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। बनभूलपुरा ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मुन्ना सटोरिये के खिलाफ घर में घुस कर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी की तलाश में जुट गई। तलाश में जुटी एसआई सुनीता कुंवर और का.हरिकृष्ण, भूपेंद्र ज्येष्ठा को पता लगा कि आरोपी इंद्रानगर चेक पोस्ट आंवला गेट के पास देखा गया है। जिसके बाद टीम फौरन मौके पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीन बार सट्टे में जेल जा चुका है आरोपी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी मुन्ना पेशेवर सटोरिया है और सट्टे के मामले में पहले भी तीन बार जेल जा चुका है। मुन्ना पर सट्टे का पहला मामला वर्ष 2012 में दर्ज किया गया था। जिसमे वह जेल भी गया। इसके बाद वर्ष 2013 व 2018 में भी उसे सट्टा लगवाते हुए गिरफ्तार किया गया था।

संबंधित समाचार