हल्द्वानी: सालों ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ससुराल गए जीजा पर सालों ने धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित ने सालों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी है। कालाढूंगी वार्ड नम्बर तीन निवासी मुस्तजर फारूकी की ताज मस्जिद के पास बनभूलपुरा हल्द्वानी में ससुराल है। मुस्तजर ने बताया कि उनके साले नदीम व …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ससुराल गए जीजा पर सालों ने धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित ने सालों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी है। कालाढूंगी वार्ड नम्बर तीन निवासी मुस्तजर फारूकी की ताज मस्जिद के पास बनभूलपुरा हल्द्वानी में ससुराल है।

मुस्तजर ने बताया कि उनके साले नदीम व हाकिम ने बुधवार रात उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। किसी तरह सालों से जान बचाकर भागे मुस्तजर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां उनके सिर पर सात टांके लगाए गए। जिसके बाद मुस्तजर ने बनभूलपुरा थाने पहुंच कर सालों के खिलाफ तहरीर दी। मुस्तजर का अपनी पत्नी आएशा परवीन के साथ हल्द्वानी न्यायालय में तलाक संबंधित मामला चल रहा है। फारूकी की मानें तो सालों ने इससे पहले भी उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार