हल्द्वानी: उर्स आयोजन की अनुमति नहीं मिली तो करेंगे चुनाव बहिष्कार
हल्द्वानी, अमृत विचार। हजरत शेर अली बाबा दरगाह पर हर साल होने वाले वार्षिक उर्स आयोजन की अनुमति न दिए जाने से प्रबंध कमेटी के सदस्यों में आक्रोश है। उन्होंने विरोध जताते हुए विधानसभा चुनाव 2022 का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इस संबंध में प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हजरत शेर अली बाबा दरगाह पर हर साल होने वाले वार्षिक उर्स आयोजन की अनुमति न दिए जाने से प्रबंध कमेटी के सदस्यों में आक्रोश है। उन्होंने विरोध जताते हुए विधानसभा चुनाव 2022 का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इस संबंध में प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
काठगोदाम स्थित दरगाह हजरत शेर अली बाबा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक उर्स का आयोजन 15 फरवरी से 19 फरवरी तक किया जाना है, जिसके लिए प्रबंध कमेटी द्वारा दो फरवरी को उपजिलाधिकारी से उर्स आयोजन की अनुमति मांगी गई थी। आदर्श आचार संहिता व कोविड गाइड लाइन का हवाला देते हुए उर्स आयोजन की अनुमति दिए जाने से इनकार कर दिया गया। इस निर्णय से नाराज लोगों का कहना है कि जब चुनाव आयोग द्वारा चुनावी आयोजनों में से कोविड गाइडलाइन का प्रतिबंध हटा लिया गया है तो उर्स आयोजन के लिए यह तर्क दिया जाना गलत है। इससे अनुयायियों की भावनाएं आहत होंगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर जल्द अनुमति नहीं मिलेगी तो वह चुनाव बहिष्कार को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में कमेटी के सचिव हसमत अली, तफ्ज्जुम हुसैन, नासिर अहमद सिद्दीकी,तौफीक अहमद शामिल रहे।
