हल्द्वानी: चुनाव से तीन पहले गरमाई उत्तराखंड की सियासत, कैबिनेट मंत्री का अश्लील ऑडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के लिए महज तीन दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में प्रत्याशियों ने भी पूरी ताकत झौंक दी है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और कालाढूंगी विधानसभा से प्रत्याशी बंशीधर भगत का एक अश्लील आडियो वायरल हो रहा है। वहीं एक अन्य वायरल वीडियो में एक्सपायर हो …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के लिए महज तीन दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में प्रत्याशियों ने भी पूरी ताकत झौंक दी है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और कालाढूंगी विधानसभा से प्रत्याशी बंशीधर भगत का एक अश्लील आडियो वायरल हो रहा है। वहीं एक अन्य वायरल वीडियो में एक्सपायर हो चुके खजूर को बांटने का मामला सामने आया है। हालांकि  ‘अमृत विचार’ इन ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

इधर, वायरल आडियो और वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने ऑडियो और वीडियो जारी कर विधानसभा चुनाव से पहले माहौल में गरमाहट ला दी है। इसमें सरकार में काबीना मंत्री बंशीधर भगत का एक महिला के साथ बातचीत का ऑडियो काफी अश्लील है। दूसरा वीडियो महिला एवं बाल विकास का बताया गया है, जिसमें 2015 में एक्सपायर हो चुके खजूर को महिलाओं को बांटा जा रहा है। शुक्रवार दोपहर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेस में कहा कि इन दोनों आडियो और वीडियो ने महिलाओं के प्रति भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को बेनकाब कर दिया है।

वायरल आडियो में काबीना मंत्री एक महिला से उसका काम कराने के नाम पर शोषण करने का प्रयास कर रहा है। इस आडियो में महिला के साथ ऐसी अभद्रता से बातचीत की जा रही है कि जो शर्मनाक है। सत्ता में आने पर कांग्रेस इस ऑडियो की जांच कराएगी। महिलाओं का अपमान करने वाले ऐसे व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा। गौरव वल्लभ ने कहा कि दूसरा, वायरल वीडियो महिला एवं बाल विकास विभाग की काबीना मंत्री पर सवाल उठाता है।

संबंधित समाचार