हल्द्वानी: विद्यार्थियों ने स्कीम के आधार पर शुरू की तैयारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। 28 मार्च से शुरू होने वाली उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की स्कीम आने के बाद विद्यार्थियों ने तैयारियों जोर-शोर से शुरू कर दी है। अब तक परीक्षाओं को बोर्ड द्वारा जारी होने वाली तारीख और स्कीम का इंतजार था जो कि खत्म हो गया है। विधानसभा चुनावों के बीच में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। 28 मार्च से शुरू होने वाली उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाओं की स्कीम आने के बाद विद्यार्थियों ने तैयारियों जोर-शोर से शुरू कर दी है। अब तक परीक्षाओं को बोर्ड द्वारा जारी होने वाली तारीख और स्कीम का इंतजार था जो कि खत्म हो गया है।
विधानसभा चुनावों के बीच में ही शुक्रवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिए की परीक्षाओं की तिथि के साथ ही समय सारिणी भी लागू कर दी। बोर्ड की स्कीम के अनुसार 28 मार्च से हाईस्कूल औरइंटर की परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। जो कि 18 अप्रैल तक चलेगी। हाईस्कूल की सुबह तथा इंटरमीडिए की परीक्षा दोपहर की पाली में होगी। बोर्ड द्वारा जारी की गई स्कीम के हिसाब से विद्यार्थियों ने तैयारियों को तेज कर दिया है।
हाईस्कूल की परीक्षा की तैयारी कर रहे विपुल नेगी ने बताया कि अब तक तो परीक्षाओं को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन तिथि और स्कीम आने के बाद अब तस्वीर साफ हो गई है। इससे पहले तो परीक्षाएं होगी या नहीं इसका लेकर ही संशय बना हुआ था। क्योंकि कोविड महामारी के कारण काफी समय तक स्कूल बंद रहे और घर पर रहकर ही ऑनलाइन पढ़ाई करनी पड़ी।
हाईस्कूल की ही दीक्षा जोशी ने बताया कि वह तैयारी तो कर रही थी, लेकिन परीक्षाओं की तिथि कब जारी होगी इसको लेकर परेशान थी। बोर्ड ने सही समय पर तिथि और स्कीम जारी करने से अब तैयारियां करने में पूरा मन लगेगा। वरना तो अधूरे मन से परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है। इंटरमीडिए के छात्र पवन ने बताया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षाएं भौतिक रूप से होगी।
इससे पहले तो यह सुनने में आ रहा था कि जिस तरह से ऑन लाइन पढ़ाई की उसी तरह परीक्षाएं भी होंगी। इंटरमीडिए के सूरज शर्मा ने बताया कि परीक्षा तिथि आने का इंतजार था जो कि खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा दी गई स्कीम के तहत परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है।
जिले में 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उनका निरीक्षण चल रहा है। विधानसभा के लिए होने वाले मतदान के बाद परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। जल्द ही सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएगी।
कुंवर सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी
