हल्द्वानी: शादी के घर में चोरी, लाखों का माल ले उड़े चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरों ने एक शादी के घर का ताला तोड़ कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और राडो व रोलैक्स जैसी महंगी घड़ियां भी समेट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। मूलरूप से झा कालोनी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चोरों ने एक शादी के घर का ताला तोड़ कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और राडो व रोलैक्स जैसी महंगी घड़ियां भी समेट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

मूलरूप से झा कालोनी पंतनगर निवासी भूपाल सिंह पुत्र दान सिंह एक दैनिक अखबार में सहायक महाप्रबंधक मार्केटिंग के पद पर तैनात हैं और वह यहां नैनीताल विहार में रहते हैं। भूपाल ने बताया कि बीती पांच फरवरी को गौलापार में उनकी शादी थी। अगले घर में रिसेप्शन पार्टी थी। 7 फरवरी को भूपाल के ससुराल में पूजा थी और इस पूजा में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी व परिवार के साथ गौला पार गए थे। घर में ताला लगा था। अगले दिन जब वह घर वापस पहुंचे तो होश फाख्ता हो गए।

चोरों ने एक के बाद एक घर के चार ताले तोड़ दिए थे। घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने फौरन इसकी सूचना टीपीनगर पुलिस को दी। भूपाल की मानें तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने में आना-कानी करती रही। जिसके बाद कोतवाली पुलिस के दखल पर मामला दर्ज हुआ। भूपाल ने बताया कि चोर उपहार में मिले एक लाख रुपए से अधिक समेट ले गए। इसके अलावा 25-25 हजार कीमत की राडो और रोलैक्स की घड़ी के साथ सोने-चांदी के जेवर भी ले उड़े। इतना ही नहीं, चोरों ने एयर गन, जूते-चप्पल और कपड़े भी नहीं छोड़े। जाते-जाते उपहार में मिले गिफ्ट पैक भी चोर ले गए।

 

संबंधित समाचार