काशीपुर: पदोन्नति का झांसा देकर हजारों की ठगी का प्रयास
काशीपुर, अमृत विचार। रोडवेज परिचालकों का क्लर्क के पद पर पदोन्नति का झांसा देकर एक ठग ने हजारों रुपये ठगी का प्रयास किया, लेकिन रोडवेज कर्मी की सूझबूझ से ठगी होने से बच गई। रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी …
काशीपुर, अमृत विचार। रोडवेज परिचालकों का क्लर्क के पद पर पदोन्नति का झांसा देकर एक ठग ने हजारों रुपये ठगी का प्रयास किया, लेकिन रोडवेज कर्मी की सूझबूझ से ठगी होने से बच गई। रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि नौ फरवरी की शाम को कंट्रोल रूम के मोबाइल में एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आप को प्रबंध निदेशक का पीआरओ बताते हुए डिपो में कार्यरत मृतक आश्रित कर्मियों की सभी डिटेल मांगी। हरेंद्र ने कहा कि चुनाव के कारण वह अति आवश्यक सेवा में व्यस्त थे।
वरिष्ठ वेतन लिपिक अनवर कमाल ने किसी तरह सूचना बनवाकर उक्त व्यक्ति के नंबर पर भेज दी गई। 10 फरवरी को सुबह दोबारा उक्त व्यक्ति का फोन आया और चारों परिचालकों से कहा गया कि वह एक नंबर फोन पर कर ले। चारों परिचालकों ने उक्त नंबर पर बात की तो फोन करने वाले ने बताया कि उनकी पदोन्नति क्लर्क में होने वाली है।
वह 12 हजार रुपये खाते में जमा करा दे और किसी को इस बारे में न बताएं। इसी दौरान रोडवेज के परिचालक को इसका पता चला तो उसने मुख्यालय में फोन कर जानकारी ली। वहां से बताया गया कि इस प्रकार की कोई कार्यवाही फिलहाल नहीं चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
