पांच वर्षों तक बिलों में छिपे रहे दंगाई: सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का दावा करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि पिछली सरकारों में बाहुबल का खुलेआम प्रदर्शन कर आम लोगों को दहशत में डालने आपराधिक तत्व पिछले पांच वर्षो से शांत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) …

सहारनपुर। कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के साथ उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का दावा करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि पिछली सरकारों में बाहुबल का खुलेआम प्रदर्शन कर आम लोगों को दहशत में डालने आपराधिक तत्व पिछले पांच वर्षो से शांत है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की धमक से दंगाई बिलों में छिपे रहे। बेहट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा में योगी ने कहा कि पिछली सरकारें दमदार नहीं दुमदार थी। सरकारों का काम दमदार तभी होता है जब उनकी सोच ईमानदार हो। हमने यह करके दिखाया है। विकास का कार्य करते हुए हम सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी के नाम पर विश्वविद्यालय बनवाया रहे हैं तो दूसरी तरफ माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर भी चला रहे हैं।

कांग्रेस को डुबोने के लिए भाई-बहन काफी: सीएम

कांग्रेस को डुबोने के लिए तो भाई बहन ही काफी हैं। ग्राम नगलामाफी में योगी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होने कहा कि मां शाकंभरी देवी के नाम से बनाया जा रहा विश्वविद्यालय सहारनपुर और उसके आसपास के जिलों के युवाओं के भविष्य को बदलेगा। उन्होने कहा कि आपने पांच साल पहले की सरकारों की कार्य पद्धति को भी देखा है। तब यूपी में दंगे होते थे। गुंडागर्दी होती थी। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं थी। माफिया सरकार पर हावी थे।

जिले में हुआ सिख दंगा अभी भूले नहीं हैं लोग: योगी

जिले में हुआ सिख दंगा भी आप भूले नहीं होंगे। हमारी सरकार ने दंगा करने की हिम्मत किसी की नहीं हुई। सरकार की धमक के सामने पूरे पांच साल दंगाई बिलों में छिपे रहे। अब चुनाव हो रहे हैं तो यह दंगाई अब फिर अपने बिलों से बाहर निकले हैं। अब अगर इन्हें मौका मिला तो यह लोग फिर यूपी में अराजकता को फैलाएंगे। जबकि भाजपा की सरकार आर्थिक रूप से मजबूत नया यूपी बना रही है।उन्होने कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने में जुटी है।

यूपी में विकास की लिखी जा रही नई कहानी

यूपी में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। नए भारत के नए यूपी में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। अब इस यूपी में दंगे नहीं होते। कर्फ्यू नहीं लगता। किसी मां -बेटी को परेशान करने की हिम्मत भी कोई नहीं करता। ईमानदार सोच के साथ हम दमदार काम करते हैं।

हमारी डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के विकास कराती है तो सुरक्षा भी देती है। सरकार के एक हाथ में विकास की छड़ी है तो दूसरे हाथ पर बुलडोजर का स्टेयरिंग है। सरकार का बुलडोजर सड़क भी बनाता है और माफिया की छाती पर चढ़ने का काम भी करता है। विकास और बुलडोजर साथ साथ चलेंगे।

योगी ने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकारे आती हैं उसे समस्या देने के लिए सरकार नहीं आती। मुख्यमंत्री ने सभा में आये लोगों से बेहट विधानसभा से नरेश सैनी सहित सहारनपुर की सभी सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: VOTERS को जागरूक करने भीमताल पहुंची SVEEP टीम, बोले- लोग जरुर करेंगे VOTE

संबंधित समाचार