रुद्रपुर: पेड़ की डाल के नीचे दबने से एक की मौत
रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रीत विहार क्षेत्र में पेड़ काटने के दौरान एक डाल अचानक दो युवकों पर गिर गई। दोनों डाल के नीचे दबने से घायल हो गये। उन्होंने जिला अस्पाताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक के …
रुद्रपुर, अमृत विचार। प्रीत विहार क्षेत्र में पेड़ काटने के दौरान एक डाल अचानक दो युवकों पर गिर गई। दोनों डाल के नीचे दबने से घायल हो गये। उन्होंने जिला अस्पाताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक के परिजनों ने पेड़ काटने के लिए ले जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस मे तहरीर सौपी है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार प्रीत बिहार में रहने वाले कुछ लोगों ने प्रीत विहार क्षेत्र स्थित रिसोर्ट में अपने प्लॉट में खड़े पेड़ों को काटने के लिए नई बस्ती, खेड़ा निवासी शफी अहमद व उसके पुत्र नसीर और मोहल्ले के ही फरमान व सलीम को मजदूरी पर बुलाया था। पेड़ काटने के दौरान पेड़ की एक मोटी डाल टूटकर नसीर व फरमान के ऊपर गिर गई।
जिसमें दोनों बुरी तरह दबकर घायल हो गये। राहगीरों व लोगों की मदद से दोनों को निकालकर जिला अस्पाताल में भर्ती कराया गया। जहां नसीर की गंभीर हालत हो देखते हुए उसे एसटीएच, हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया।
इस दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जबकि फरमान को जिला अस्पाताल में ही इलाज चल रहा है। नसीर के पिता शफी अहमद का कहना है कि घटना के बाद पेड़ काटने के लिए ले जाने वाले व्यक्ति का फोन बंद आ रहा है और उसके द्वारा कोई स्थिति की जानकारी भी नहीं ली गई। मामले में उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
