मुरादाबाद: जेई को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठगों ने सिंचाई विभाग के जेई को 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। जब तक उनकी समझ में माजरा आया तब तक उनके खाते से साइबर ठग रकम उड़ा चुके थे। पीड़ित ने एसएसपी आफिस पहुंचकर शिकायत की है। मझोला थानाक्षेत्र खुशहालपुर की प्रीत विहार कालोनी निवासी प्रदीप कुमार सागर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठगों ने सिंचाई विभाग के जेई को 50 हजार रुपये का चूना लगा दिया। जब तक उनकी समझ में माजरा आया तब तक उनके खाते से साइबर ठग रकम उड़ा चुके थे। पीड़ित ने एसएसपी आफिस पहुंचकर शिकायत की है।

मझोला थानाक्षेत्र खुशहालपुर की प्रीत विहार कालोनी निवासी प्रदीप कुमार सागर सिंचाई विभाग में जेई हैं। रविवार को उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। उन्होंने लिंक को ओपन किया तो यूनो का वैलकम पेज आया। उन्होंने प्रक्रिया आगे बढ़ाई और यूजर आईडी और पासवर्ड भर दिया तो एक ओटीपी आया। साइबर ठग के पूछने पर उन्होंने उसे ओटीपी भी बता दिया।

उसे बताने के तत्काल बाद उनके मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाने का मैसेज आ गया। तब उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। जेई ने बताया कि इसके बाद भी साइबर ठग ने नए नंबर से फोन किया कि अभी आपकी केवाईसी कंपलीट नहीं हुई है।

एक ओटीपी आया होगा, उसे बता दीजिए। मगर जेई ने वह ओटीपी नहीं बताया और फोन काट दिया। इसके बाद वह अपने बेटे गौरव सागर को लेकर सीधे एसएसपी आफिस पहुंचे। रविवार की वजह से बैंक बंद होने के कारण उन्होंने बैंक स्टेटमेंट और प्रार्थना पत्र के साथ सोमवार को आने के लिए कहा है।

संबंधित समाचार