यूपी चुनाव: सहारनपुर में पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नकुड़ विधान सभा क्षेत्र में सोमवार को चुनाव ड्यूूटी के दौरान एक पीठासीन अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव ढिक्का टपरी में मतदान केंद्र के बूथ नंबर-227 के पीठासीन अधिकारी राशिद अली खान (58) …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के नकुड़ विधान सभा क्षेत्र में सोमवार को चुनाव ड्यूूटी के दौरान एक पीठासीन अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव ढिक्का टपरी में मतदान केंद्र के बूथ नंबर-227 के पीठासीन अधिकारी राशिद अली खान (58) को मतदान के दौरान करीब 10 बजे दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तत्काल सहारनपुर के मेडिग्राम अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

नकुड़ विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एसडीएम नकुड़ अजय कुमार और सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने बताया कि मृतक थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के कस्बा कैलाशपुर निवासी थे और वे एक स्कूल में व्यायाम के अध्यापक थे। मतदान शुरू होने के समय वह स्वस्थ थे मगर करीब 10 बजे राशिद अली खान की छाती में अचानक दर्द शुरू हो गया। उन्होंने वहां मौजूद मतदानकर्मियों को इसकी सूचना दी।
उन्हें कार से उपचार के लिए सहारनपुर ले जाया गया जहां करीब 12 बजे उनका इंतकाल हो गया।

सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने बताया कि उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को उनके निधन की सूचना दे दी गई है। आरओ अजय कुमार ने बताया कि ढिक्का टपरी मतदान बूथ पर तत्काल दूसरे पीठासीन अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई और वहां मतदान सुचारू रूप से जारी रहा।

यह भी पढ़ें:-रिजर्व बैंक के साथ डिजिटल मुद्रा पर बातचीत जारी, अंतिम फैसला विचार-विमर्श के बाद: निर्मला सीतारमण

संबंधित समाचार